नोएडा। लगातार बढ़ रहे साइबर क्राईम को देखते हुए गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से करार किया है। इस करार के बाद पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने करार पर हस्ताक्षर किए। माइक्रोसॉफ्ट के साथ इस करार के बाद नोएडा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार करने के पीछे मौजूदा व्यवस्था में सुधार करना है।
इससे डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि करार का उद्देश्य सुरक्षित उत्पाद सहायता और सेवाएं प्रदान करना है। पुलिस की टीम को माइक्रोसॉफ्ट तकनीकी सहायता और सेवाएं प्रदान करेगी। इस करार का उद्देश्य पुलिस टीम के लिए समाधान और जानकारी उपलब्ध कराना है।
मालूम हो कि आज कल एक के बाद एक साइबर क्राईम के मामले सामने आ रहे है। जिनकी रोकथाम की बेहद जरूरत है। डिजिटल इंडिया का सपना साइबर अपराध रोकने से साकार हो पाएगा।
The post साइबर क्राईम रोकने को माइक्रोसॉफ्ट से करार appeared first on Jai Hind Janab.