X Close
X
9953617860

शाहीन बाग आंदोलन ने लोगों को दिखाई नई दिशा: शाहनवाज


Noida:

नोएडा। जिस तरह से पतंग की डोर किसी और के हाथ में होती है और पतंग उड़ती कहीं और है, ठीक उसी तरह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की डोर कहीं और से खींची जाती है।
इतना ही नहीं उसे ढील भी कहीं ओर से दी जा रही है। यह कहना था कांग्रेस यूपी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम का।
जय हिंद जनाब से विशेष भेंट के दौरान शाहनवाज आलम ने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं ने लोगों को आंदोलन करना सिखा दिया है। किसान आंदोलन भी ठीक उसी पैटर्न पर किया जा रहा है जैसे कि शाहीन बाग में चल रहा था। इतना ही नहीं किसान आंदोलन में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा के चेहरे पर यूपी में कारवां आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा अंदरूनी तौर पर भाजपा के साथ हैं क्योंकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जी को ही बनना चाहिए और मैं उनका समर्थन करता हूं। बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती का तो जग जाहिर है वे किसके साथ है। उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अच्छा प्रदर्शन रहा है बुलंदशहर में कांग्रेस ने सपा से अच्छा प्रदर्शन किया। बांगर और कानपुर देहात में भी कांग्रेस-सपा से आगे रही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब आजम खां की नहीं हुई जो कि उनकी पार्टी के कद्दावर नेता है ऐसे में सपा मुसलमानों की रहनुमाई कैसे कर सकती है।

The post शाहीन बाग आंदोलन ने लोगों को दिखाई नई दिशा: शाहनवाज appeared first on Jai Hind Janab.