नोएडा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के तत्वाधान में आज स्वच्छता महा अभियान शुरू किया गया। इस अभियान से करीब 100 आरडब्ल्यूए सीधे तौर पर जुड़ी हैं।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सभी सेक्टरों में सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसके अलावा लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इतना ही नहीं फोरनवा के आह्वन पर लगभग सभी आरडब्लूए सफाई करती नजर आई।
सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग और महासचिव मूलचंद अवाना के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने यहां लोगों को जागरूक किया।
राजीव गर्ग ने कहा कि जिस तरह से अपने घर को साफ रखते हैं उसी तरह से सड़कों को साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग घर से कुत्तों को टहलाने के बहाने सड़क पर लाकर पेशाब और पॉटी कर आते हैं वह अपनी सोच को बदलें। सड़कों को साफ रखना अभी हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सर्वश्री मदन लाल शर्मा, एम एल गोगिया, एस के वर्मा, अमरपाल सौलंकी, अशोक जैन, जुगलकिशोर गुप्ता, निर्मल गुहा, एस के कुलश्रेष्ठ, आर एन श्रीवास्तव, मो. इमरान, महबूब अली, आर जी गुप्ता, राजीव जैन, विजय खन्ना , सुशील शर्मा आदि रहे।
वही सेक्टर 56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उनके साथ साथ आरडब्ल्यूए की पूरी टीम जगह-जगह से कूड़ा उठाती नजर आई। संजय मावी ने कहा कि सेक्टर को साफ सुथरा बनाना हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे बखूबी निभाना चाहिए। वहीं अट्टा गांव और मार्केट में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश अवाना के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि गांव में फैली गंदगी से बीमारियां हो सकती है हमें गांव को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर उनके साथ मनीष शर्मा, अशोक कुमार, राजीव कुमार, ईश्वर, महेंद्र, दीपक आदि लोग मौजूद रहे। उधर सेक्टर-12 एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उनके साथ पुनीत शुक्ला, अरविंद चौहान, भट्टाचार्य, गोपाल चौहान, शालिनी, प्रदीप शर्मा, फूलहसन, धर्मपाल, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
The post शहर को साफ-सुथरा बनाने निकले जागरूक लोग appeared first on Jai Hind Janab.