X Close
X
9953617860

प्रशासन ने किसानों को दी हितकारी योजनाओं की जानकारी


Noida:

ग्रेटर नोएडा। किसानों किसी प्रकार की शंका ना हो और धरना दे रहे अन्य किसानों के साथ न मिले इसको लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बनती शुरू कर दी है।
यूपी सरकार एवं डीएम सुहास एल वाई के निर्देशन पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जेवर विकास खण्ड में कृषि विभाग ने किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराई गई है। सीडीओ ने किसानों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी किसानों का आह्वान किया कि सरकार निरंतर रूप से किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उप कृषि निदेशक डॉ.मनवीर सिंह द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषको को मोती उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया एवं सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में किसानों के हितार्थ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से भव्य स्टॉल भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में करीब 400 किसानों ने भाग लिया।
इस दौरान इनसीटू योजना में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र व केसीसी के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वउत्पादित उत्पादों यथा मास्क, हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी, जैविक कृषि के उत्पादनो की प्रदर्शनी व अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। जेवर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, उपनिदेशक कृषि डॉ. मनवीर सिंह, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, सहायक निबंधक सहकारिता वी पी उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मत्स्य निरीक्षक धर्मराज चैहान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मयंक राय व अन्य वैज्ञानिक, कृषि विभाग के के पी राणा, संजय तोमर व अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

The post प्रशासन ने किसानों को दी हितकारी योजनाओं की जानकारी appeared first on Jai Hind Janab.