नोएडा। शहर के जोगिंदर अवाना ने राजस्थान में केबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल कर नोएडा का मान बढ़ाया है। आज सुबह जयपुर के बिरला सभागार में उन्हें पद की पद की शपथ दिलाई गई। राजस्थान सरकार ने उन्हें देव नारायण बोर्ड का चेयरमैन बनाकर केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।
जोगिंदर अवाना के पद ग्रहण समारोह में राजस्थान भर से हजारों लोगों ने खासतौर से गुर्जर वर्ग ने हिस्सा लिया। नोएडा से भी बड़ी तादात में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
जोगिंदर अवाना ने कांग्रेस नेता के रूप में लंबे समय तक नोएडा शहर में काम किया। उसके बाद राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर बड़े मतो से जीत हासिल कर विधासभा पहुंचे। उसके बाद जब राजस्थान की कांग्रेस की अशोग गहलोत सरकार पर संकट आया तो अपने अन्य पांच साथी विधायकों के साथ उन्होंने सरकार को बचाया। वे अपने साथी विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उसके बाद से लगातार उनके मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं जोरो पर चल रही थीं।